
आमला से मुख्यमंत्री निवास भोपाल जा रही न्याय पदयात्रा इटारसी पहुंची,कांग्रेसियों ने किया यात्रा का भव्य स्वागत.
इटारसी मनीष जायसवाल
आमला से मुख्यमंत्री निवास तक जा रही न्याय पदयात्रा इटारसी पहुंची.जून माह में छतरपुर एसडीएम के पद से सरकार को इस्तीफा दे चुकी निशा बांगरे का इस्तीफा दो महीने बीत जाने के बाद बी मंजूर नहीं हुआ है जिससे वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पा रही है अपनी इस मांग को लेकर कि उनका इस्तीफा मंजूर किया जाए,उन्होंने पांच दिवस पूर्व 29 अगस्त 2023 को अपने गृह नगर आमला से मुख्यमंत्री निवास भोपाल तक न्याय पदयात्रा प्रारंभ की उनके साथ 15 लोगों का ग्रुप है इसमें उनके सहयोगी हैं जो साथ में पैदल चल रहे हैं उनकी यह पदयात्रा मंगलवार को जय स्तंभ चौक इटारसी पर पहुंची जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प हार पहनकर उनका भव्य स्वागत किया. निशा बांगरे के हाथ में भारतीय संविधान की एक किताब और और संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का एक फोटो वे साथ में लेकर चल रही है सभी उनके सहयोगी कार्यकर्ता के हाथ में उनके समर्थन में एक-एक पोस्टर जिस पर मांग लिखी हुई थी. जय स्तंभ चौक पर उनका स्वागत करने वालों में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जायसवाल, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज राठौर,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलु उपाध्याय, कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश चंदेले,कांग्रेस सेवा दल से गजानन गज्जू तिवारी,कांग्रेस पदाधिकारी एवं एडवोकेट नेहा चावरे एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता गण महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे.









