
शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में डॉ.अखिलेश योना एमबीबीएस एमडी, निश्चेतना (Aenesthesia)एवं गहन चिकित्सा विशेषज्ञ एवं डॉक्टर वंदना सिंह योना एमबीबीएस एवं डीजीओ (गाइनेकोलॉजिस्ट) स्त्री रोग विशेषज्ञ ने दी अपनी जोइनिंग.
इटारसी// मनीष जायसवाल
शहर के शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में डॉ.अखिलेश योना एमबीबीएस निश्चेतना (Aenesthesia)एवं गहन चिकित्सा विशेषज्ञ (Intensive care specialist) एवं डॉक्टर वंदना सिंह यौना एमबीबीएस एवं डीजीओ (Gynecologist) स्त्री रोग विशेषज्ञ ने अपनी जोइनिंग दी है जानकारी दें कि डॉक्टर अखिलेश योना इटारसी के मूल निवासी हैं उनके माता-पिता इटारसी के वार्ड नंबर 13 न्यास कॉलोनी निवासी श्री रामदास योना एवं शशिकिरण योना है और भाई शैलेश योना भाजपा इटारसी मंडल में पदाधिकारी है वे पूर्व में भोपाल के काटजू हॉस्पिटल में विगत 7 वर्षों से अपनी चिकित्सा सेवाएं देते रहे हैं.







