♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मिशन 50@230 के तहत विधानसभा-137 के विभिन्न मतदान केंद्र में कलेक्टर नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में स्वीप नोडल अधिकारी द्वारा लगातार मॉनिटरिंग .

इटारसी// मनीष जायसवाल

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नर्मदापुरम तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में मिशन 50@230 अंतर्गत विधानसभा 137-होशंगाबाद अंतर्गत इटारसी नगरीय निकाय के मतदान केन्द्र क्रमांक- 195/196/197/199/203/204 का भ्रमण जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त मोहित भारती, सहायक संचालक संजय द्विवेदी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा मौर्य, कार्यक्रम निरीक्षक विवेक दुबे तथा छात्रावास अधीक्षक नीरज सोनी, लक्ष्मण धुर्वे, मौली सेविस्टीना, शीला मालवीय व ज्योति शुक्ला के साथ किया गया।
भ्रमण के दौरान सुपरवाइजर महेश रैकवार समस्त मतदान केन्द्रों के बी.एल.ओ, संस्था के प्रधानपाठक व शिक्षक उपस्थित रहे।
मतदान के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के स्थानीय नागरिकों/आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर कम मतदान के कारणों को जाना तथा विधानसभा चुनाव 2023 (17 नबम्वर) हेतु शतप्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया गया।
महिला एवं बाल विकास की सुपरवाइजर श्रीमती दीप्ति शुक्ला के मार्गदर्शन में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा गरबा नृत्य के माध्यम से मतदान जागरुकता कार्यक्रम की प्रशंसा की गई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129