
जीनियस प्लानेट में म.प्र.गान के साथ मना स्थापना दिवस.
इटारसी मनीष जायसवाल
जीनियस प्लानेट में म प्र गान के साथ मना स्थापना दिवस.
जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बच्चों ने श्रँखला बद्ध होकर मध्य प्रदेश का लघु रूप म. प्र. की आकृति बनाई l इस आकृति को बनाने के लिए स्कूल के विद्यार्थी अपनी हॉउस यूनिफार्म में आये l स्कूल के सभी चारो हॉउस सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम औऱ डायमंड हाउस के बच्चों में म. प्र. की आकृति क़ो बनाया l आज विशेष बात यह रही की इन विद्यार्थियों ने इसी आकृति में खड़े होकर स्कूल की पूरी असेंबली के साथ मध्य प्रदेश गान क़ो गाया l इस आकृति क़ो स्कूल प्राचार्य विशाल शुक्ल के गाइडेन्स में स्पोर्ट्स टीचर्स कृष्णा साहू एवं अन्य स्टाफ द्वारा पूरी निपुणता के साथ बनाया गया l स्कूल संचालकद्व जाफ़र एवं मनीता सिद्दीकी ने सभी क़ो म. प्र
दिवस की बधाइयाँ देते हुए कहा की हम सभी यह शपथ लें कि हम अपने घर, मोहल्ला औऱ स्कूल के आस पास के क्षेत्र क़ो स्वच्छ रखेंगे l यदि हर व्यक्ति इसका ध्यान रखेगा तो हम हमारा पूरा शहर स्वच्छ रख पाएंगे l ऐसा करने से पूरा प्रदेश औऱ पूरा देश स्वच्छ रहा पायेगा l स्कूल प्राचार्य ने इस अवसर पर सभी की बधाइयाँ दी औऱ धन्यवाद दिया की सभी टीचर्स औऱ बच्चों ने मिलकर मध्य प्रदेश दिवस के इस त्यौहार क़ो शानदार तरीके से मनाया l







