
संत सखी बाबा आसुदाराम सत्संग भवन मे गुरु नानक जयंती पर संपन्न हुआ गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ,सत्संग एवं भजन कीर्तन.
इटारसी// सुनील वर्मा नगर प्रतिनिधि
संत सखी बाबा आसुदाराम सत्संग भवन गली नंबर 3 सिंधी कॉलोनी इटारसी पर आज 27 नवंबर दिन सोमवार को सुबह 9:00 बजे गुरु ग्रंथ साहब का भोग साहब एवं गुरु नानक जयंती कार्यक्रम,भजन,सत्संग,कीर्तन,प्रसादी,वितरण किया गया. इस अवसर पर पूज्य पंचायत सिंधी समाज अध्यक्ष श्री धर्मदास मिहानी,सखी बाबा समिति संरक्षक सेवक राम चेलानी,प्यारेलाल चेलानी,मोहनलाल चेलानी, समाज के संरक्षक मोहन मोरवानी,माधव दास चेलानी, ओम प्रकाश गगलानी,रामचंद्र आहूजा,मोहन लालवानी,एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु माताएं बहने उपस्थित थे.








