
नहर किनारे दीप प्रज्वलित एवं दीपदान कर बिहारी कॉलोनी वासियों ने देव दीपावली मनाई.
पथरोटा// सुनील वर्मा
आज शाम पथरोटा स्थित बिहारी कॉलोनी वासियों ने नहर के किनारे दीप प्रज्वल एवं प्रवाहित कर “देव दीपावली” मनाई जिसमे हर्षोल्लास के साथ सभी कॉलोनी वासी महिलाएं शामिल हुई. सनातन धर्म मे उल्लेखित सभी प्राचीन ग्रंथो में इस बात का उल्लेख है कि कार्तिक मास की पूर्णिमा पर शाम के समय नदी एवं प्रवाहित जल में दीप प्रज्वलन करने से मनुष्य को पुण्य एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है एवं धन लाभ होता है यह परंपरा आज भी कायम है और बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष तांबे एवं मिट्टी के दीपक जलाकर दीपदान करते हैं प्रज्वलित कर जल में प्रवाहित करते हैं. एवं “देव दीपावली” मनाते हैं








