
पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं मा.उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ के निर्देशन के पालन में एनडीपीएस एक्ट मे हुए संशोधन से विवेचको को जागरूक करने कार्यशाला आयोजित.
इटारसी// सुनील वर्मा
पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार तथा माननीय उच्च न्याया0 की Gwalior खंड पीठ के निर्देशन के पालन में
एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही एवं ndps एक्ट में हुए संशोधन, प्रावधानों और नियम से अनुसंधान अधिकारियों को अवगत कराने के लिए SDOP श्री महेन्द्र सिंह चौहान, अभियोजन अधिकारी श्री हरिशंकर यादव adpo श्री अतुलकर, AGP श्री राजीव शुक्ल जी द्वारा अनुभाग इटारसी जिला नर्मदापुरम के थाना इटारसी केसला, तवानगर, पथरोटा रामपुर के थाना प्रभारी व सभी विवेचको की कार्यशाला आयोजित की गई.









