
अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा दिवस के अवसर पर जीनियस प्लेनेट के विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान.
इटारसी// मनीष जायसवाल
राज्य आनंद संस्थान द्वारा जिला स्तर पर 5 दिसंबर को जिला स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा दिवस मनाया गया जिसके अंतर्गत जिला परियोजना समन्वयक नर्मदापुरम के द्वारा समस्त शैक्षणिक संस्थान को भी इसमें भाग लेने के लिए पत्र जारी किया गया था.इसके अंतर्गत न्यास बाईपास रोड स्थित जीनियस प्लानेट स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने ग्राम सोनासावरी में सड़क एवं आसपास के एरिया मैं साफ सफाई कर अपना योगदान दियाl
इस अवसर पर जीनियस प्लानेट स्कूल के प्राचार्य विशाल शुक्ला ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा दिवस पर उक्त आयोजन हमारे द्वारा संपन्न कराया गया है जिसमें सभी ने खुशी खुशी अपनी भागीदारी की.
निदेशकद्व जाफ़र एवं मनीता सिद्दीकी ने कहा कि सफाई तो हमेशा बनाए रखनी चाहिए यदि यदि आसपास गंदगी होती है तो कई बीमारियों को न्यौता देती है विद्यार्थियों को भी उन्होंने कहा कि अपने आसपास गंदगी देखें तो उसकी भी सफाई रखें.








