
डॉ.मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला लिया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला लिया है मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री मनाया गया है आज पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने उनके नाम की घोषणा की.डॉ. मोहन यादव को उज्जैन दक्षिण से तीसरी बार विधायक चुना गया इसके पूर्व 2018 में वे विधायक चुने गए थे एवं जब 2020 में भाजपा सरकार बनी थी तब उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया था.पूरा निर्णय पर्यवेक्षकों द्वारा विधायकों की रायशुमारी के बाद लिया गया है वर्तमान सरकार में नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा स्पीकर के पद पर चुने गए हैं भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग से ही मुख्यमंत्री चाहती थी लेकिन डॉक्टर मोहन यादव का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में कभी चर्चा में नहीं था और डॉ मोहन यादव के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताया. आज डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पैर छूकर आशीर्वाद लिया एवं शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी. शीघ्र ही शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा.








