♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा गांधी स्टेडियम में हुआ भव्य समारोह.

इटारसी//मनीष जायसवाल

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर इटारसी में शान से तिरंगा फहराया गया. प्रातः अमर शहीदों के शौर्य के स्मारक इटारसी के हृदय स्थल जयस्तंभ पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे,मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक गणों की मौजूदगी में  तिरंगा फहराया गया,उसके बाद मुख्य आयोजन शहर के गांधी स्टेडियम में हुआ जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देश भक्ति का समां बांध दिया. गणतंत्र दिवस पर हुए इस आयोजन में सभी शासकीय एवं प्राइवेट स्कूल के छात्र-छात्राएं, केंद्रीय प्रूफ संस्थान (CPE)के छात्र-छात्राएं,स्कूल शिक्षक गण,पत्रकार बंधु गणमान्य नागरिक शामिल हुए.गांधी स्टेडियम में हुए मुख्य आयोजन में मीसाबंदियों का सम्मान भी किया गया. नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे,भाजपा नेता एवं मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा,एसडीएम इटारसी मुख्य नगर पालिका अधिकारी इटारसी,भाजपा नगर मंडल के सभी वरिष्ठ कनिष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु एवं पदाधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे,नगर पालिका अध्यक्ष  पंकज चौरे ने शहर के नागरिकों को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर शुभकामनाएं दी.साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय  डॉ.मोहन यादव के संदेश का वाचन किया.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129