♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जीनियस उत्सव वेदा-24 का समापन जीनियस कार्निवल के साथ संपन्न हुआl

इटारसी //मनीष जायसवाल

जीनियस प्लानेट स्कूल में जीनियस उत्सव का समापन*
जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जीनियस उत्सव वेदा-24 का समापन जीनियस कार्निवल के साथ संपन्न हुआl
कार्निवल के उद्घाटन अवसर पर सोपास प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पणिक्कर, एलकेजी ग्रैंड एवेन्यू के डायरेक्टर निपुण गोठी, पारुल गोठी, बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिरीष कोठरी, सोपास के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव भारद्वाज, माँ नर्मदा कॉलेज के संचालक दीपक अग्रवाल उपस्थित रहेl इस कार्निवल में पेरेंट्स तथा विद्यार्थियों द्वारा खान पान स्टाल एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा गेम्स के स्टाल लगाए गए थे जिसके जजमेंट के लिए श्रीमती बलजीत कौर सोखी, श्रीमती हेमा पुरोहित, श्रीमती अनीता अग्रवाल, श्रीमती राज सैनी, श्रीमती इंदु चौरसिया, श्रीमती अर्चना अग्रवाल उपस्थित रही सभी अतिथि एवं जज का स्वागत संचालकद्व जाफ़र एवं मनीता सिद्दीकी तथा प्राचार्य विशाल शुक्ला ने किया तत्पश्चात अतिथियों एवं निर्णायक मंडल द्वारा तिरंगे कलर के गुब्बारे आसमान में छोड़कर कार्निवल का शुभारम्भ कियाl
कार्निवाल में जहाँ स्टूडेंट्स ने मंच पर अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी वहीं पेरेंट्स सिंगिंग कॉम्पिटिशन के विजेता चंद्रेश मालवीय, संजय पुरकर, सराठे ने अपना सिंगिंग का हुनर दिखाया l स्टूडेंट्स द्वारा दी गई कराते की प्रस्तुति और टोक्यो ओलम्पिक में मैडल प्राप्त खिलाडियों को ट्रिब्यूट की प्रस्तुति के साथ ही स्कूल में होने वाले सभी स्पोर्ट्स के शानदार प्रस्तुति को खूब पसंद किया गया l वही डांस प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों ने अपने डांस की मनमोहक प्रस्तुति दीl
मंच पर पेरेंट्स के गेम्स हुए वही टीचर्स द्वारा लगाए गये गेम्स अर्चिरी, मटकी फोड़, भूल भुलाईया, रिंग गेम, गिलास फोड़ गेम, माइंड गेम्स, आदि बहुत पसंद किये गए l
खान पान स्टाल खस्ता चाट, आलू बड़े, समोसे, दावेली, ढोकला, लौकी का हलवा, गाजर का हलवा, दही बड़ा, केक, आइसक्रीम, फुलकी, सीर खुरमा, गुलाब जामुन, कस्टर्ड, इडली, मोमोस, वर्फ का गोला, स्वीट कॉर्न, सेंडबिच, कप केक,भेल, मंगोड़े, छोले चाट, केन्डी, कचौड़ी, एवं अन्य खान पान स्टाल में से निर्णायक ने स्पाइसी एवं साल्ट तथा स्वीट केटेगरी से पहला, दूसरा एवं तीसरा एवं सांत्वना का निर्णय दियाl तत्पश्चात सभी विजेताओं को अतिथियों एवं निर्णायको द्वारा पुरुष्कृत कियाl
कार्यक्रम के अंत में गेम्स के विजेताओं को पुरुष्कृत किया गयाl
कार्निवाल का समापन स्कूल बैंड पर राष्ट्रगान के साथ हुआl इस जीनियस उत्सव के साथ हज जीनियस कार्निवाल को समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्टाफ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहाl कार्निवाल का संचालन ख़ुशी सिद्दीकी ने किया और उनका साथ शहर के जाने माने एंकर राकेश दुबे ने बखूबी निभायाl

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129