♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शातिर गाँजा तस्कर को इटारसी पुलिस ने 8 किलो गाँजा के साथ किया गिरफ्तार.

इटारसी/ मनीष जायसवाल

शातिर गाँजा तस्कर को इटारसी पुलिस ने 8 किलो ग्राम गाँजा के साथ किया गिरफ्तार आरोपी से करीब 1 लाख 60 हजार रुपए कीमत के 8 किलो ग्राम गाँजा किया जप्त.

विगत दिनो इटारसी शहर मे अवैध गाँजा के दीगर राज्य से तस्करी की बार बार सूचना मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक डाक्टर गुरुकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष मित्र एवं एसडीओपी श्री महेंद्र सिंह चौहान द्वारा थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला को तत्काल कार्यवाही करने एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर नियंत्रण करने के निर्देश दिये गए. थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुंदेला के कुशल नेतृत्व में थाना इटारसी के पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों की टीम बनाकर गाँजा तस्करों के खिलाफ मुहिम प्रारम्भ की! टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते आज दिनांक 15/02/2024 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी नफीस खान पिता रसीद खान उम्र 29 वर्ष निवासी नाला मोहल्ला इटारसी के कब्जे से व्यंकटेश नगर से न्यू यार्ड पहुँच मार्ग में तीन पुलिया के पास इटारसी से करीब 1 लाख 60 हजार रुपए कीमती 8 किलो ग्राम गाँजा जप करने व आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है! आरोपी को माननीय न्यायाल के समक्ष पेश किया जाएगा। टीम का विवरण- निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व मे थाना इटारसी के सहायक उप  निरीक्षक संजय रघुवंशी, प्र0 आर0 राजेश टेटवार, पुष्पेंद्र सिंह, विनोद धुर्वे, शेख अबरार,आर० व्रजलाल नरें, हरीश डीगरसे,आकाश बारस्कर, राहुल उघड़े, अंकित गौर, जोशवा मसीह, राजेश पवार, प्र० आर० कैलाश मालवीय, आर0 राजू जाट की सराहनीय भूमिका रही है!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129