
अभिषेक कनौजिया बने परिवहन विभाग नर्मदापुरम के विधायक प्रतिनिधि
इटारसी// मनीष जायसवाल
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ सीता सरण शर्मा जी द्वारा आज भाजपा के युवा नेता एवं रजत महासंघ मध्य प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कनौजिया को परिवहन विभाग नर्मदा पुरम के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इस बाबत विधायक डॉ शर्मा ने पत्र जारी किया है।
पत्र की प्रतिलिपि प्रखंड के सभी संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया है।
अभिषेक कनौजिया को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जय किशोर चौधरी, डॉ नीरज जैन, भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह परिहार, विनोद लोंगरे, किशन मालवीय, सोनू साहू लोकेश मालवीय अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ शर्मा का आभार व्यक्त किया है।








