
पार्श्व गायक स्व किशोर दा की स्मृति में 6 मार्च को इटारसी में “किशोर नाइट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन
इटारसी// मनीष जायसवाल
हिंदुस्तान के मशहूर पार्श्व गायक एवं हरफनमौला कलाकार स्व.किशोर कुमार की स्मृति में लगातार सातवें वर्ष में इटारसी में “किशोर नाइट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन आलाप संगीत समिति द्वारा दिनांक 6 मार्च 2024 दिन बुधवार को किया जा रहा है यह कार्यक्रम शहर के कविवर स्व. भवानी प्रसाद मिश्र,संस्कृति भवन ऑडिटोरियम में सायंकाल ठीक 7:00 से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा.कार्यक्रम मे प्रस्तुति हेतु कलाकारों की तैयारी बहुत दिनों से जारी है यह कार्यक्रम जिले का बहुत अच्छा संगीत कार्यक्रम है जिसमें प्रस्तुति हेतु अन्य जिलों से भी कलाकार शामिल होते हैं जिसमें संगीत प्रेमी शहर वासी किशोर दा के गाए हुए फिल्मी गीतों का आनंद लेते हैं आलाप संगीत समिति द्वारा इस कार्यक्रम का उद्देश्य गायक प्रतिभाओं को अच्छा मंच प्रदान करना है सभी नागरिकों से अपील है कि इस कार्यक्रम को सपरिवार ऑडिटोरियम में पहुंचकर सुने और समय से पूर्व 6:30 बजे जाकर अपना स्थान ग्रहण करें.
कार्यक्रम मे अतिथिगण
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय डॉ. सीतासरन शर्मा,कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष माननीय पंकज चौरे एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर इटारसी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह शामिल होंगे.
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा.
स्कूली छात्र-छात्राओं को भी किया जाएगा सम्मानित,
साथ ही जिन प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष खेल एवं शिक्षा में प्रवीण सूची में स्थान बनाकर उपलब्धि हासिल की है ऐसे छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.
मनीष जायसवाल
अध्यक्ष आलाप संगीत समिति







