
विधायक प्रतिनिधि अभिषेक कनौजिया के निवास पर पहुंचे भाजपा के सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी.
इटारसी//मनीष जायसवाल
आज नर्मदा पुरम – नरसिंहपुर लोकसभा सीट के भाजपा के सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी का दौरा पुरानी इटारसी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रहा , इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पुरानी इटारसी क्षेत्र के मतदाताओं से रूबरू हुए।
इसी बीच भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी बारह बंगाल स्थित विधायक प्रतिनिधि अभिषेक कनौजिया के निवास पर पहुंचे जहां वार्ड वासियों एवं विधायक प्रतिनिधि अभिषेक कनौजिया व भाजपा पदाधिकारी द्वारा ढोल धमाकों व संत श्री गाडगे महाराज की छायाचित्र भेट देकर भाजपा के सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेन्द्र सिंह परिहार,विनोद लौंगरे , अशोक मालवीय, लोकेश मालवीय ,हरीश कनौजिया,जीतू कनौजिया,सोनू साहू,किशन मालवीय,राकेश राज,अमित मनवरे,बाबू कुरेशी,सौरभ राजपूत,राकेश राठौड़,बंटी गौहर,तक्की जुलानिया,राजा सोहेल,सोनू,अंकित,अशोक भवानी शंकर दुबे,राजेश चौहान, कपिल अहिरवार,कंचन यादव,नवीन सराठे सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता व पद अधिकारी मौजूद रहे ।








