
जीनियस प्लानेट में हुआ कथक,स्पीक मैके संस्था का आयोजन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
जीनियस प्लानेट में हुआ कथक
स्पीक मैके चेप्टर इटारसी द्वारा शहर के प्रतिष्ठित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल जीनियस प्लानेट में दिल्ली ने आई कथक नृत्यांगना सुश्री मऊमाला नायक द्वारा सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी गई l इनके नृत्य के लिए तबले पर संगत श्री मोहित राज औऱ हारमोनियम पर संगत जकी अहमद ने दी l कार्यक्रम का आगाज़ परम्परागत सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलन से की गई l आमंत्रित सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल संचालक मो जाफर सिद्दीकी औऱ मनीता सिद्दीकी द्वारा किया गया l स्कूल के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना औऱ स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई l इसके पश्चात् मऊमाला जी ने विद्यार्थियों क़ो कथक की मुद्राओं का, रसों का ज्ञान दिया साथ ही बच्चों क़ो कथक नृत्य की बारीकी औऱ खूबसूरती से परिचय कराया औऱ कृष्ण राधा औऱ गोपियों की नौक झोंक, गोवर्धन पर्वत उठाना या कालिया मर्दन जैसी घटनाओं का नृत्य के माध्यम से चित्रण किया l कार्यक्रम का संचालन ख़ुशी सिद्दीकी ने औऱ कलाकारों का परिचय सुनील बाजपेई जी ने दिया l इस अवसर पर स्पीक मैके के उपाध्यक्ष सुधीर गोठी, सज्जन लोहिया, रितेश शर्मा, कुमुद वाजपई मैडम, स्कूल एस एम सी सदस्य सर्वजीत सैनी के साथ ही अभिभावक एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहाl








