
पुलिस महानिरीक्षक श्री इरशाद वली नर्मदापुरम द्वारा रक्षित केन्द्र नर्मदापुरम का निरीक्षण किया गया
नर्मदापुरम //मनीष जायसवाल
पुलिस महानिरीक्षक श्री इरशाद वली नर्मदापुरम जोन नर्मदापुरम द्वारा दिनांक 28-03-2024 को रक्षित केन्द्र नर्मदापुरम का निरीक्षण किया गया जिसमे परेड का निरीक्षण किया गया व रक्षित केन्द्र की शाखाओ व स्टोर शाखा शस्त्रागार वाहन शाखा की फाइलो रिकार्ड का निरीक्षण किया गया उसके पश्चात कार्यालय पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम का वार्षिक निरीक्षण किया गया जिसमे कार्यालय की समस्त शाखाओ द्वारा संधारित किये गये रिकार्ड का निरीक्षण किया गया व निरीक्षण के दौरान समस्त शाखा प्रभारियो को फाइलो / रिकार्ड दुरुस्त रखने व पेंडिंग कार्यों के निकाल संबंधी निर्देश दिये गये निरिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र व कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।







