
जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में इटारसी शहर में अवैध शराब की बिक्री,परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध विशेष अभियान.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी _जिलाकलेक्टर सोनिया मीना के लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष में निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में इटारसी शहर में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में विगत 27/3/24 से आज दिनांक तक लगातार आबकारी उड़नदस्ता टीम इटारसी द्वारा कर्यवाही की गई है । कार्यवाही में 91 लीटर देशी एवम कच्ची हाथ भट्टी मदिरा , 900 किलोग्राम महुआ लहान एवं एक दोपहिया वाहन जप्त किया गया है । माखन नगर रोड के चक्कर चौराहे पर नाकाबंदी करने पर दो आरोपियों से परिवहन करते हुए कुल 38 पाव अंग्रेजी शराब जप्त किया गया एवं मदिरा परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी जप्त की गई है। दोनों आरोपियों नितेश मंडल पिता अनु चंद्रोल तथा विपिन अहिरवार के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जप्त मदिरा एवं मोटरसाइकिल की कुल कीमत ₹70,000 आकी गई है। मदिरा एवं वाहन कब्जे आबकारी लेकर आरोपियो पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत कुल 11 प्रकरण कायम किया गये। जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹ कुल 1,95,100/ है। आबकारी टीम में उपनिक्षक के के पड़रिया नीलेश पवार वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, आबकारी आरक्षक मदन रघुवंशी, धर्मेंद्र बारंगे राजेश गौर एवम दुर्गेश पठारिया शामिल रहे। आबकारी दल द्वारा मुखबिरो को सक्रिय कर इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।







