
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला इटारसी (माध्यमिक विभाग )में प्रवेशोत्सव मनाया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
आज दिनांक 01-04-24 को शास० कन्या उच्च माध्य शाला इटारसी (माध्यमिक विभाग )में प्रवेशोत्सव मनाया गया जिसमें छठवीं से आठवीं तक की छात्राओं को तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया गया l प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला के प्रधान पाठक श्री महेशकुमार रायकवार, जन शिक्षक श्री रामभरोस यादव, वरिष्ठ शिक्षक श्री एस.एस. दीवान एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे l कक्षा छठवीं व सातवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय तृतीय स्थान में आई बालिकाओं का स्वागत किया गया l
तत्पश्चात छात्राओं द्वारा पीरामल फाउन्डेशन द्वारा कौशलों पर आधारित प्रश्नोत्तरी हल की।







