
न्यास कॉलोनी पेट्रोल पंप के नजदीक कम्पोजिट देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान के खुलने पर विवाद,क्षेत्र के नागरिक कर रहे विरोध.
इटारसी// मनीष जायसवाल
न्यास कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के समीप कम्पोजिट देशी अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने का जमकर विरोध क्षेत्र के नागरिक कर रहे है।आज इसी विरोध को देखते हुये आबकारी के दो स्थानीय उप निरीक्षक नीलेश पवार एवं पठारिया पहुँचे।उनके द्वारा मामले के की जांच की जारी है।आपको बता दे की इस क्षेत्र में पूर्व में भी एक शराब दुकान को विरोध के बाद बंद करना पड़ गया था।महिलाओ ने दुकान में आग भी लगा दी थी।प्रशासन दोबारा दुकान जलने की घटना न हो और क्षेत्र में शांति बनी रहे इसको ध्यान में रखते हुये दुकान को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना चाहिये।सूत्र बताते है की अभी शराब को एक टीन के टप में संचालित किया जा रहा है।जिस सड़क से दुकान लगी है।उस सड़क से स्कूली बच्चों के साथ ही आमजनों का दिन भर आवगमन होता है।खास कर इस सड़क पर महिलाओ का ज्यादा आवगमन होता है। इस लिये क्षेत्र के रहवासी शराब दुकान को खोले जाने का विरोध कर रहे है।







