♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विश्व ओरल हेल्थ दिवस के अंतर्गत वार्ड क्र.11 आगनवाड़ी केंद्र 69 झुग्गी न्यास कॉलोनी इटारसी मे शिविर आयोजित.

इटारसी //मनीष जयसवाल

वार्ड क्र.11 आगनवाड़ी केंद्र 69 झुग्गी न्यास कॉलोनी इटारसी में विश्व ओरल हेल्थ दिवस के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया डॉक्टर अविनाश चौरसिया ने वार्ड वासियों की ओरल जांच की एवं दवाइयां दी गई।

वार्ड के सरकारी स्कूल के बच्चों को भी स्वास्थ्य शिविर में बुलाया गया सभी बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई डॉ अविनाश चौरसिया ने बच्चों को ब्रश करने का सही तरीका बताया और दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह,साफसफाई और हैंडवास की सलाह दी गई। 

जांच में कुछ बच्चों एवं हितग्राही को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर श्यामा प्रसाद चिकित्सालय इटारसी में आकर आगे की जांच कराने की सलाह दी गई।

केंद्र में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नवीन मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित किया गया एवं मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। 26 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस जानकारी देते हुए सभी को वोटिंग के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में आरबीएसके के डॉक्टर उमेश उईके,डॉक्टर ज्योति,एलएचवी वंदना राज,सेक्टर सुपरवाइजर राखी मौर्य,सरकारी स्कूल की शिक्षिका गुलाब साहू, आशा पटेल, आशा कार्यकर्ता विनम लोवंशी,एएनएम सरोज मेहरा, शिवानी झालिया,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना साहू,सहायिका आशा परोची और वार्ड वासी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129