
सिटी पुलिस ने न्यायालय से फरार दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
जिला पुलिस कप्तान डॉक्टर गुरुकरन सिंह के निर्देश पर एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवं टीआई गौरव बुंदेला के कुशल मार्गदर्शन में सिटी पुलिस लगातार न्यायालय से लंबे समय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर रही है।आज सिटी थाने में पदस्थ उप निरीक्षक रमाकांत यादव, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी आरक्षक अविनाशी एवं आरक्षक रविंद्र ने गरीबी लाइन निवासी आकाश रैकवार एवं कमल किशोर वर्मा निवासी भट्टी को गिरफ्तार किया है।यह आरोपी लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहे थे।न्यायालय ने इन दोनों के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था।







