
यूनाइटेड क्लब के द्वारा वार्षिक बिहार /यूपी प्रवासी मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन.
इटारसी// मनीष जयसवाल
अध्यक्ष सुनील सिंह सचिव विजय कुमार ,कोषाध्यक्ष भाई राम जी , जन्मेजय यादव जी के अगुआई किया गया । जिसमे 600 से ज्यादा रेल कर्मचारी एवम उनके परिवार ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहें Sr DME जितेंद्र श्रीवास्तव,ADME प्रवीण कुमार, उप मंडल रेल हॉस्पिटल इटारसी के प्रभारी डॉ V S पिल्लई मैडम,PWI MAIN के इंचार्ज राहुल सोनी,अमरेश सिंह,12 बंगला रेल संस्थान के सचिव वकील सिंह जी के साथ अन्य गणमान्य रहे,यह क्लब पिछले 5 साल से संचालित है जिसका मुख्य उद्देश्य है बिहार/यूपी से आये प्रवासी लोगो की मदद करना,इटारसी शहर में पौधा रोपण करना,और जल सरक्षंण के विषय में लोगो को जागरूक करना ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूकता करना








