
जबलपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते निरस्त की गईं कुछ गाड़ियाँ बहाल रहेंगी.
इटारसी//मनीष जायसवाल
पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल
पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के कटनी-बीना रेलखण्ड पर गणेशगंज स्टेशन पर थर्ड रेल लाइन पर नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य के दौरान भोपाल मण्डल से होकर गुजरने वाली निरस्त की गईं कुछ गाड़ियों की सेवा निर्धारित तिथियों में अपने प्रारंभिक स्टेशन से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। ये गाड़ियाँ अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलती रहेंगी।
*निरस्त की गईं गाड़ियों की बहाली*-
1.गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस
2. गाड़ी संख्या 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस
3. गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस
4. गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस
*निरस्त की गयी गाड़ी की तिथि में बदलाव
गाड़ी संख्या 11704 डॉ.अम्बेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस दिनांक 16.04.2024 की बजाय दिनांक 15.04.2024 को निरस्त रहेंगी।
यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।







