
होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन इटारसी द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन का 269 जन्म दिवस मनाया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आज वर्ल्ड होम्योपैथिक डे जो कि डॉ सैमुअल हैनीमैन होम्योपैथी के जनक के 269 जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है आज इस अवसर पर सभी इटारसी के वरिष्ठ और युवा होम्योपैथिक डॉक्टर ने मिलकर उन्हें याद किया एवं श्रद्धांजलि दी l
उन्होंने होम्योपैथी द्वारा अनेक जड़ से खत्म करने वाले रोगों का आविष्कार किया तथा चिकित्सा के क्षेत्र में अनेक योगदान दिया।सभी होम्योपैथी ने मिलकर उनके दिखाये हुए मार्ग पर उभरती चिकित्सा के क्षेत्र में मानव सेवा के लिए सदैव सेवा करेंगे। आज की कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अशोक सोनी डॉ विजयंत बड़कुल डॉ राकेश बत्रा डॉ नीरज जैन डॉ राजेश गुप्ता डॉ मनीषा गुप्ता डॉ अभिषेक सोनी डॉ अविनाश डॉ रोहित ठाकुर डॉ सोनाली राठी डॉ रूपेश गौर आदि उपस्थित थे





