
लोकसभा कार्यालय इटारसी में चुनाव को लेकर नरेंद्र मोदी जी के प्रथम पिपरिया आगमन पर बैठक का आयोजन किया गया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
आज लोकसभा कार्यालय इटारसी में चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रथम पिपरिया आगमन पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 14.2.2024 को सुबह 7:00 बजे वाहनों द्वारा पिपरिया के लिए प्रस्थान किया जाएगा एवं नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा क्रमांक 17 के प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी जी के लिए नरेंद्र मोदी जी द्वारा आम सभा को संबोधित किया जाएगा इसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं इस हेतु कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसे संबोधित जिले के उपाध्यक्ष और इटारसी मंडल के प्रभारी सुनील राठौर जी भाई साहब एवं जोगिंदर सिंह जी एवं लोकसभा के विस्तारक जी द्वारा किया गया.उक्त जानकारी राकेश मालवीय नगर महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल इटारसी द्वारा दी गई.








