♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मतदान प्रतिशत बढ़ाने वार्डों में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली.

इटारसी// मनीष जायसवाल

मतदान प्रतिशत बढ़ाने वार्डों में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

#𝐋𝐨𝐤𝐒𝐚𝐛𝐡𝐚𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬𝟐𝟎𝟐𝟒 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नर्मदापुरम जिले के नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा नगरीय क्षेत्र के विगत वर्ष कम मतदान प्रतिशत वाले वार्डों में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए शुक्रवार 12 अप्रैल को मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ और बीएलओ ने नगर के वार्डों में जाकर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम किए और रैली निकाली। रैली में मतदाता जागरूकता बैनर, पोस्टर, तख्ती एवं प्रचार रथ भी शामिल रहा। रैली में मतदाता जागरूकता नारे भी लगाए गए एवं मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा ने बताया कि स्वीप गतिविधि के अंतर्गत नगर पालिका ने बैनर तैयार कराये हैं जिनमें मेरी शान, वोट का निशान, इटारसी करेगा वोट, बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता, लोकतंत्र का मान करें, शत प्रतिशत मतदान करें जैसे कई स्लोगन लिखे हुए हैं। नगर पालिका परिषद और महिला बाल विकास विभाग की टीम ने नगर के कई वार्डों में जाकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129