
लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के पक्ष में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इटारसी में आज किया रोड शो,जयस्तंभ चौक पर हुई विशाल आम सभा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज इटारसी में रोड शो किया जिसमें उन्होंने लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 17 नर्मदा पुरम नरसिंहपुर के प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के पक्ष में प्रचार किया एवं जनता से उन्हें भारी मतों से विजई बनाने की अपील की. इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ सीताशरण शर्मा,सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा,सुहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह,विधायक एवं प्रदेश सरकार मे परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत शामिल हुए साथ ही रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता गण महिला मंडल सदस्य गण एवं पदाधिकारी सभी वार्ड के पार्षद गण शामिल हुए.रोड शो शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ जयस्तम चौक पर पहुंचा यहां रोड शो का समापन एक विशाल आमसभा के रूप में हुआ जिसे सुनने हेतु नगर की प्रबुद्ध जनता आम नागरिक गण पहले से ही एकत्रित थे.
*बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली.
आज के मुख्यमंत्री के दौरे एवं रोड शो मे बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
*रोड शो का जगह-जगह हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री श्री डॉक्टर मोहन यादव के रोड शो का जगह-जगह एवं पुष्प वर्षा से नगर के विभिन्न मार्गों पर स्वागत हुआ जिसके लिए पुरानी इटारसी से ब्रिज पुलिस थाने के समीप तिलक परिसर के समीप तीसरी लाइन सराफा से लगे हुए चौराहे आदि स्थानों पर मंच बनाए गए थे जहां नगर की विभिन्न समितियां द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय का पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया.माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनता का अभिवादन किया.
मुख्यमंत्री का रोड शो खेड़ापति मंदिर पुरानी इटारसी होता हुआ ओवर ब्रिज, पुलिस थाने के सामने,सराफा, तीसरी लाइन होते हुए जय स्तंभ चौक पर पहुंचा .








