♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कृषि उपज मंडी परिसर इटारसी में धूमधाम से संपन्न हुआ चौरिया कुर्मी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन,समाज के 23 नव युगल जोड़ों ने लिए विवाह में सात फेरे.

इटारसी// मनीष जायसवाल

हल्दी मेहंदी और चंदन की लेप लगे चौरिया कुर्मी समाज के 23 जोड़ों का संपन्न हुआ सामूहिक विवाह। ।।

चेत्र शुक्ल त्रयोदशी दिन सोमवार 21 अप्रैल 2024 को जिले के सबसे बड़े सामाजिक संगठन चौरिया कुर्मी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की परंपरा एवं हिंदू सनातन संस्कृति रितीयो के अनुसार संपन्न हो गया । हल्दी चंदन और मेहंदी के लैप से सजे समाज के 23 नवयुगल जोड़े आज सुबह 9:00 बजे के पहले ही कृषी उपज मंडी इटारसी के प्रांगण में अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ उपस्थित हो गए थे मंडी प्रांगण मैं वधू पक्ष को रोकने के लिए बस सजनवा सा प्रधान किया गया था तो ही वर पक्ष प्रिंस गार्डन धोखेड़ा नहर के पास एकत्रित हुए जहां से सभी दूल्हे राजा की सामूहिक बारात बैंड बाजे एवं डी जे के साथ प्रारंभ हुई जो 11 बजे कार्यक्रम स्थल मंडी प्रांगण पहुंची यहां समाज संगठन की ओर से बारात की भव्य आगवानी की गई तत्पश्चात पाणीग्रहण संस्कार प्रारंभ हुआ जहां पंडित मुरारी उपाध्याय एवं रवि के नेतृत्व में 25 विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा 25,000 सामाजिक जनो की विशाल गरिमामय उपस्थिति मैं चोरिया कुर्मी समाज के इन 23 नवयुगल युगल जोड़ों का विवाह किया गया इस दौरान वही सभी संस्कार हुए जो हिंदू धर्म समाज के घरों में विवाह संस्कार के दौरान होते हैं दोपहर 3:00 बजे वर द्वारा वधू की मांग भरने के साथ यह सामूहिक विवाह हुआ इस दौरान समाज के चंद्र गोपाल मलैया सहित अनेक दानदाता परिवारों ने वर वधू को उपहार के रूप में गृहस्ती का सामान भेट किया इसके पश्चात शाम 4:00 बजे से जयमाला कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें समाज संगठन के सभी गणमांनजनों ने बर वधू को सामूहिक आशीर्वाद प्रदान किया  फिर जयमाला हुई तो सभी नवयुगल ने एक दूसरे के गले में माला डालकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया । समाज संगठन की ओर से भी सभी जोड़ों को उपहार सामग्री बड़ी मात्रा में भेट की गई.

इस विराट सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुर्मी समाज के साथ ही अन्य समाज के अनेक जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर चोरीया कुर्मी समाज संगठन के अध्यक्ष शंभू दयाल पटेल ने सभी सामाजिक जन सभी दान दाता नगर प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं कृषि उपज मंडी समिति का आभार व्यक्त किया चोरीया कुर्मी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन दो दिवसीय था एक दिन पूर्व संयोजक ग्राम काशखेड़ा सहित  सभी बर वधू के परिवारों में हल्दी चंदन मेहंदी की रसम निभाई गई तो संगठन के दारा सामूहिक रुप से माता गोरी का पूजन किया गया इस प्रकार जिले के सबसे बड़े समाज का यह सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन तेरहवे वर्ष में सफलतापूर्वक संपन्न हो हुआ.

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129