
खनिज विभाग ने खनिज का अवैध परिवहन करने पर 5 मोटर वोट जप्त किये.
बाबरी// सिवनी मालवा//मनीष जायसवाल
कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश अनुसार खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के विरुद्ध लगातार कारवाई की जा रही है। आज खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्व धान में सिवनीमालवा के ग्राम बावरी में नदी में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 5 मोटर वोट (नाव) को जप्त कर पुलिस थाना शिवपुर के अभिरक्षा में रखा गया है। माह मई 2024 में खनिज निरीक्षक द्वारा तहसील इटारसी में 3 ट्रैक्टर ट्राली को रेत का अवैध परिवहन करते हुए जप्त कर पुलिस थाना इटारसी के अभि रक्षा में रखा गया है ।
खनिज अधिकारी देवेस मरकाम, खनिज निरीक्षक पिकी चौहान एवं पुलिस बल उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण नियम 2022 के तहत कार्रवाई की जा रही है।







