
ग्राम ढाबा कला के पास पिकअप पलटी,आए दिन हो रही है ऐसी घटनाएं.
इटारसी//मनीष जायसवाल
ग्राम ढाबा कला के पास एक पिकअप पलटी होकर गिर गई जिसमें अंगूर भरे हुए थे व्यापारी का अधिक नुकसान हुआ ग्राम वासियों से बात करने पर पता चला की मुख्य मार्ग पर शोल्डर नहीं भरे गए हैं जिसके कारण आय दिन घटनाएं होते रहती हैं ठेकेदार द्वारा अनुदेखी की जा रही है लगता है बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है इससे पहले भी वाहन पासिंग मे कई बार घटनाएं हुई ,धर्मकुंडी से इटारसी मुख्य मार्ग,जगह-जगह पर कई अधूरे काम पड़े हुए हैं पीपलढाना नहर के पास भी काम अधूरा छोड़ दिया गया है, इनकी मरम्मत किया जाए..







