
बिछड़ते परिवार को जोड़ने का माध्यम है परिवार परामर्श केंद्र,विगत माह में परिवार परामर्श केंद्र बंद होने के बाद प्रकरणों में सीधे एफ.आई.आर.होने लगी है.
इटारसी// मनीष जायसवाल
बिछड़ते परिवार को जोड़ने के लिए परामर्श जरूरी है विगत माह में परिवार परामर्श केंद्र बंद होने के बाद सीधे fir होने लगी है परिवार परार्मश केंद्र के परामर्शदाता सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने विधायक डॉक्टर शर्मा को ज्ञापन देकर मांग की परिवारिक विवाद के प्रकरण में पहले दोनों पक्षों की एक बार काउंसलिंग आवश्यक है जिससे कि परिवार आपस में बैठकर विवाद सुलझा सके और सुखी दांपत्य जीवन प्रारंभ कर सके। ज्ञापन के उपरांत डॉ. सीताराम शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के समय इस बात को रखा ।
पुलिस अधीक्षक श्री गुरु चरण सिंह द्वारा बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण ही परिवार परामर्श केंद्र बंद हुआ है उपरोक्त ज्ञापन को हम अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित कर इस संदर्भ में दिशा निर्देश प्राप्त करेंगे
मनीष ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि जिले में दो जगह महिला बाल विकास द्वारा महिला को न्याय दिलाने के लिए वन स्टाफ सेंटर एवं शक्ति सदन की स्थापना की गई है इन दोनों जगह शासन द्वारा परामर्शदाता की नियुक्ति भी की गई है इन दोनों जगह में परामर्श के लिए प्रकरण को भेजा जाना उचित होगा इसमें पुलिस विभाग को किसी भी प्रकार का खर्च वहन नहीं करना पड़ेगा।









