
नर्मदा नदी में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत,इटारसी से नर्मदा नदी में स्नान करने गए थे दोनों नाबालिग.
इटारसी।//मनीष जायसवाल
रविवार को नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर नहाने के दौरान 2 नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई। दोनों लड़कों की उम्र 15 साल है। दोनो इटारसी के ग्राम सोनासांवरी के रहने वाले है। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रहीं हैं। नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। घटना के बाद घाट पर मौजूद होम गार्ड स्टॉफ और गोताखोरों ने दोनों लड़कों को ढूढ़ने का रेस्क्यू चलाया। करीब 1 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। एसडीओपी पराग सैनी ने बताया दो लड़कों की डूबने से मौत हुई। दोनों नहाने आएं थे। जिनके नाम कुणाल पिता महेंद्र पटेल (15), अक्षत पिता पिता कैलाश पटेल(15) निवासी सोनासांवरी है। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रहीं है।








