
इटारसी स्टेशन के सामने WCRMS कार्यालय के अंदर पेट्रोल चुराते हुए दूसरी बार युवक CCTV कैमरे में कैद.
इटारसी// मनीष जायसवाल
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 8 मई को wcrms के एक पदाधिकारी की गाड़ी से पेट्रोल चोरी हुआ था और अब फिर आज दोबारा चोरी हुई। जबकि पास ही आरपीएफ और जीआरपी का थाना है। पिछले कई दिनों से wcrms लगातार रेलवे कर्मचारियों के लिए अलग से पार्किंग की माग कर रहा है लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। साइकल स्टैंड से लगातार रेलवे कर्मचारियों की गाड़ी भी चोरियां हुई है। उससे तंग आकर कर्मचारी wcrms कार्यालय मे गाड़ी रख रहे है लेकिन अब यहां पर भी असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी हरकत की जा रही है। इस पर यदि प्रशासन कड़ी कार्यवाही नहीं करता तो wcrms प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा।







