
आबकरी विभाग नर्मदापुरम द्वारा अवैध रूप से मदिरा मिलने वाले के विरुद्ध कार्यवाही,2 प्रकरण कायम.
इटारसी// मनीष जायसवाल
कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के अवैध शराब के विक्रय निर्माण परिवहन संग्रहण के परिपेक्ष में निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में जिले अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत* दिनांक 20/05/2024 इटारसी शहर में आबकारी टीम के द्वारा मदिरा के अबैध विक्रय, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जारही है । जिसमे इटारसी स्टेशन क्षेत्र , बैल बाजार सूरज गंज में अबैध रूप से मदिरा पीने पिलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । कार्यवाही में दो आरोपियो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36 अ के प्रकरण कायम किया गये। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 प्रकरण कायम किया गये ।
कार्रवाई में आबकारी उडनदस्ता टीम से आबकारी उपनिरीक्षक के के पडरिया , आबकारी आरक्षक मदन रघुवंशी,धर्मेंद्र बारंगे का सराहनीय योगदान रहा | आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी.|








