
महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से विशेष सघन शारीरिक माप दिवस का आयोजन वार्ड 11,12, न्यास कॉलोनी झुग्गी के केंद्र क्रमांक 24, 69,मे संपन्न.
इटारसी//मनीष जायसवाल
महिला बाल विकास के द्वारा विशेष सघन शारीरिक माप दिवस प्रतिमाह चलाया जाता है जिसके अंतर्गत महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से वार्ड 11,12, न्यास कॉलोनी झुग्गी के केंद्र क्रमांक 24, 69, में झुग्गी छेत्र के शारीरिक माप में (वजन,ऊंचाई)कमजोर पाए गए बच्चों के परिवार से काउंसलिंग आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता के द्वारा की गई एवम बच्चों के पोषण और अच्छे स्वास्थ्य में सहयोग के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय इटारसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ जांच की जाएगी और पोषण का ध्यान रखा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकर्ता विनम लोवंशी, महिला बाल विकास से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा गौर, अर्चना साहू, सहायिका उषा रैकवार आशा परोची का विशेष योगदान रहा।









