
स्ट्रांग रूम निगरानी के लिए गठित दल द्वारा 24 घंटे की जा रही मॉनिटरिंग,तीन पालियों में 21 कर्मचारी कर रहे सतत निगरानी,कलेक्टर द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है स्ट्रांग रूम का निरीक्षण.
नर्मदापुरम//मनीष जायसवाल
#𝐋𝐨𝐤𝐒𝐚𝐛𝐡𝐚𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬𝟐𝟎𝟐𝟒 अंतर्गत 26 अप्रैल 2024 को मतदान संपन्न होने के उपरांत जिले की चारों विधानसभा खंड क्रमांक 136 सिवनी मालवा 137 होशंगाबाद 138 सोहागपुर एवं 139 पिपरिया के मतदान दलों की सामग्री शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नर्मदापुरम में स्थापित स्ट्रांग रूम के नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे सक्रिय निगरानी के अंदर रखी हुई है। स्ट्रांग रूम की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। नियंत्रण कक्ष एवं स्ट्रांग रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरा की स्क्रीन की सतत निगरानी एवं कंट्रोल रूम नम्बर 07574-257661 पर आने वाले कॉल रिसीव कर जानकारी प्रदाय किए जाने के लिए मतगणना दिनांक तक तीन दलों की ड्यूटी लगाई गई है।
➡️ कलेक्टर द्वारा प्रतिदिन मतदान सामग्री के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का सुबह एवं शाम को नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही ड्यूटी रथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये जाते हैं।
➡️ दल क्रमांक 1 में विकासखंड शिक्षा अधिकारी उदयभान ठाकुर, सहायक प्राध्यापक शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय नर्मदापुरम प्रेमकांत कटंगकार, प्रशिक्षण अधिकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नर्मदापुरम जनिक मरकाम, प्रशिक्षण अधिकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अनिल देशमुख, सीसीटीव्ही सर्विस वेण्डर द्वारा नियुक्त रविशंकर मीना, भृत्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नर्मदापुरम श्री अनिल गेहरा, प्राध्यापक, शा.गृ.वि.महा.वि नर्मदापुरम श्रीकांत दुबे की ड्यूटी लगाई जाती है। उपरोक्त दल कर्मचारी 15 मई 2024 से 21 मई 2024 तक प्रात: 08 बजे दोपहर 04 बजे तक। इसी प्रकार 22 मई 2024 से 28 मई 2024 तक रात्रि 12 बजे से प्रात: 08 बजे तक एवं 29 मई 2024 से 04 जून 2024 तक दोपहर 04 बजे से रात्रि 12 बजे तक ड्यूटी करेंगे।
➡️ दल क्रमांक 02 में सहायक यंत्री, जनपद पंचायत, नर्मदापुरम राकेश शर्मा, शा.नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम के सुनील कुमार दिवाकर, प्रशिक्षण अधिकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नर्मदापुरम अशोक उईके, प्रशिक्षण अधिकारी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नर्मदापुरम नदीम अहमद, सीसीटीव्ही सर्विस सेमरी वेण्डर द्वारा नियुक्त रामस्वरूप कुशवाह, भृत्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नर्मदापुरम अशोक केवट, प्राध्यापक शा.गृ.वि.महा.वि नर्मदापुरम विनीत अग्रवाल की ड्यूटी लगाई जाती है। उपरोक्त दल कर्मचारी 15 मई 2024 से 21 मई 2024 तक दोपहर 04 बजे से रात्रि 12 बजे तक। इसी प्रकार 22 मई 2024 से 28 मई 2024 तक प्रातः: 08 बजे से दोपहर 04 बजे तक एवं 29 मई 2024 से 04 जून 2024 तक रात्रि 12 बजे से प्रातः: 08 बजे तक ड्यूटी करेंगे।
➡️ दल क्रमांक 03 में सहायक यंत्री, कार्यालय कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा नर्मदापुरम हरिप्रसाद बिलथरे, सहायक प्राध्यापक शा० नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम डॉ महेश मानकर, प्रशिक्षण अधिकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नर्मदापुरम अरुण गौर, प्रशिक्षण अधिकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नर्मदापुरम संजय टेकाम, सीसीटीव्ही सर्विस सेमरी वेण्डर द्वारा नियुक्त दिलीप कुमार कुशवाहा, भृत्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नर्मदापुरम चितरंजन जाट, प्राध्यापक शा नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम डॉ. कमल वाधवा की ड्यूटी लगाई जाती है। उपरोक्त दल कर्मचारी 15 मई 2024 से 21 मई 2024 तक रात्रि 12 बजे से प्रातः: 08 बजे तक। इसी प्रकार 22 मई 2024 से 28 मई 2024 तक दोपहर 04 बजे से रात्रि 12 बजे तक एवं 29 मई 2024 से 04 जून 2024 तक प्रातः 08 बजे से दोपहर 04 बजे तक ड्यूटी करेंगे।
➡️ उपरोक्त दल मतगणना दिनांक तक नोडल अधिकारी नीता कोरी (अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी) एवं सहायक नोडल अधिकारी देवशंकर धुर्वे (तहसीलदार, शहरी) के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। निगरानी के दौरान सीसीटीवी कैमरों में किसी प्रकार की कोई तकनीकी खराबी या बंद होने की स्थिति निर्मित होनें पर तत्समय उपस्थित वेण्डर प्रतिनिधि से समन्वय कर समस्या का निराकरण कर सेवा बहाल करवा कर लॉग बुक में प्रतिष्टी सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही इसकी सूचना नोडल/सहायक नोडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी ईएंडएम लोक निर्माण विभाग नर्मदापुरम रमन कीर, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस एवं सहायक नोडल अधिकारी सीसीटीवी प्रबंधन लोस निर्वाचन 2024 संदीप चौरसिया तथा सहायक प्रबंधक मप्रमविविक नर्मदापुरम दीपक मिश्रा भी सूचित करेंगे।









