
वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन इटारसी शाखा के अध्यक्ष गोलू मैना को बनाया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
जोनल महामंत्री मुकेश गलब,जोनर अध्यक्ष मंडल सचिव गौतम मंडल अध्यक्ष आर.के. यादव,सहायक महामंत्री मनीष भगत की सहमति से इटारसी मुख्य शाखा में नितिन मैना गोलू को अध्यक्ष बनाया गया।कुछ दिन पूर्व वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के चुनाव सम्पन्न हुई, जिसमे नितिन मैना(गोलू) का इटारसी शाखा में अध्यक्ष पद पर चयनित हुये।अध्यक्ष पद के साथ ही पूरी कार्यकारिणी का चयन भी हुआ।आपको बता दे कि गोलू मैना भाजपा नेता दिलीप मैना के भतीजे है। गोलू मैना एक युवा है और उनके साथ यूनियन में युवाओं की बेहतर टीम भी है।वेस्ट सेंट्रल रेलवे यूनियन के अध्यक्ष पद पर मैना की नियुक्ति होने पर युवा पदाधिकारियों के साथ ही पूरी यूनियन में अच्छा उत्साहा है।









