♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ लूट की वारदात करने वाले अपराधी आए पुलिस के शिकंजे में,धारा 249/24 धारा 394 भादवि के तहत मामला दर्ज.

इटारसी// मनीष जायसवाल

दिनांक 22/05/24 को फरियादिया किरण विसोरिया पति तेजराम उम्र 39 वर्ष निवासी मालाखेड़ी ने थाना आकर रिपोर्ट की,मैं प्रियंका स्कूल के पीछे मालाखेड़ी रहती हूं आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता हूं ,दिनांक 19/5/24 को रात्रि के लगभग 10:30 से 11:00 बजे मैं अपने देवर अभिषेक दिसोरिया के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम बछवाडा से अपने घर मालाखेड़ी आ रही थी,मैं मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी हुई थी जैसे ही हम लोग बाबई रोड पर टोल नाका के आगे बढ़े तभी पीछे तरफ से नीले काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल जिस पर दो लड़के बैठे हुए थे हमारे पास आए और पल्सर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे लड़के ने मुझे गाल पर चांटा मारा और चाकू दिखाकर मेरे बाएं हाथ में टंगा मेहरून रंग का बैग जिस पर puma लिखा है,बैग में मेरे बच्चे के लोवर टी शर्ट एवम् मेरा दुप्पटा व एक छोटा स्लेटी रंग का पर्स जिसमें जिसमें एक ₹500 का नोट ₹300 के नोट कुल ₹800, एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल जिस पर सेना दिवस की पर्ची लगी है एवम् भारत संजीवनी आयुर्वेद के बिल रखे थे,बैग छुड़ाकर फोरलेन तरफ भाग गए, मैं और मेरे देवर ने हमारी मोटरसाइकिल के लाइट के उजाले में पल्सर मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट देखी जिसमें दो अंक 33 लिखे थे ,सामने आने पर पहचान सकती हूं । मैं घटना से काफी डर गई थी कि अगर रिपोर्ट करने थाना पर गई तो दोनों लड़के कुछ नुकसान कर देंगे, मुझे मेरे पति और देवर ने हिम्मत दिलाई तो आज पति तेजराम दिसोरिया और देवर अभिषेक के साथ रिपोर्ट करने थाना आई हूं ।। रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 249/24 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,

रिपोर्ट के तत्काल बाद श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन,श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय,श्रीमान एसडीओपी महोदय के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात, इटारसी,पथरोटा,डोलरिया,शिवपुर,रामपुर गुर्रा व उनके थाना स्टाफ के साथ सयुक्त टीम का गठन कर मुखबिर सूचना व विवेचना के दौरान आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी 01 सार्थक गौर पिता प्रेम नारायण गौर उम्र 21 साल निवासी बालागंज हाल चंदन नगर रसूलिया 02. राकेश किर पिता राधेश्याम उम्र 22 साल निवासी ग्राम तमचरू थाना बाबई को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किया व वारदात में लूटा गया मशरूका व इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल व चाकू बरामद किया गया.

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129