
सोहागपुर थाने में कांग्रेस नेताओं के ऊपर प्रकरण दर्ज होने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
नर्मदापुरम//सोहागपुर
मनीष जायसवाल
सोहागपुर थाने में कांग्रेस नेताओं के ऊपर प्रकरण दर्ज होने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।एसपी गुरुकरन सिंह को कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौप कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।इस अवसर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवकांत पांडे(गुड्डन), पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा,कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार उपाध्याय,बाबू चौधरी,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इटारसी मयूर जायसवाल ,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठोर,अशोक जैन नेता जी,के साथ अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।









