
“उर्स मुबारक” के अवसर पर तीन बंगला इटारसी में हुआ कव्वाली का शानदार कार्यक्रम,कानपुर के सुप्रसिद्ध कव्वाल “बिलाल हुसैन-अजान हसन” और जबलपुर की “प्रिया ताज” ने कव्वालियों से बांधा समां.
इटारसी// मनीष जायसवाल
“उर्स मुबारक” के अवसर पर दिनांक 30 मई 2024 दिन गुरुवार रात्रि 8:00 बजे से कव्वाली का शानदार आयोजन किया गया जिसमें कानपुर से सुप्रसिद्ध कव्वाल बिलाल हुसैन और अजान हसन ने इस कव्वाली के मुकाबले में शिरकत कर. अपनी सूफियाना कव्वालियों से समा बांध दिया साथ ही कार्यक्रम में चार चांद लगाने जबलपुर से शानदार कव्वाल “प्रिया ताज” द्वारा कव्वाली के इस मुकाबले में एक से बढ़कर एक सूफियाना कव्वाली पेश की गई ,कव्वाली का यह कार्यक्रम सैयद बाबा रहमत उल्लाह अलैह की मजार तीन बंगला (3 Bunglow) इटारसी में आयोजित किया गया कार्यक्रम में सभी आमंत्रित अतिथि गणों का पुष्प हार पहनकर और स्मृति चिन्ह (ट्रॉफी) देकर मंच से सम्मान किया गया.
साथ ही कानपुर और जबलपुर से कव्वाली के मुकाबले में शिरकत करने आए कलाकारों कव्वाल बिलाल हुसैन और अजान हसन के साथ जबलपुर से पधारी कव्वाल प्रिया ताज को मंच से पुष्प हार एवं स्मृति चिन्ह( ट्रॉफी) देकर उर्स कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में उर्स कमेटी के अध्यक्ष और कमेटी सदस्य गणों ने “सैयद बाबा रहमत उल्लाह अलैह की तीन बांग्ला इटारसी स्थित मजार पर बाबा को चादर चढ़ाई,इस अवसर पर उर्स कमेटी से राहुल दोहरे सुहागपुर,अनिल अमरोही,ननहेलाल पिपरिया,दीपा लुटारे,बाबा अजगर भाई (मजार मुजावर) और गौरीशा बाबा के चाहने वाले और भारी संख्या में कव्वाली सुनने आए श्रोतागण शामिल रहे .
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री दिलीप मैना (पटेल) एवं समाजसेवी महेश धुरिया द्वारा की गई.उपरोक्त जानकारी उर्स कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सारवान(चौधरी) द्वारा दी गई है.









