♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

टीकाकरण का काम सतत रूप से चलता रहे, कोई भी बच्चा इससे न छूटे,टीकाकरण अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जाए – कलेक्टर.

नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल

जिले में टीकाकरण का कार्य सतत एवं सुचारु रूप से चलता रहे। टीकाकरण कार्य की रेगुलर मॉनिटरिंग होती रहे, इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति या बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाया जाए, जो टीकाकरण से वंचित रह गए हैं उन्हें विशेष रूप से चिन्हित कर टीका लगाया जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर सोनिया मीना ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अभियान कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान दिए।

जिला टीकाकरण अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि पूर्ण टीकाकरण के तहत माह अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक नर्मदा पुरम में लक्ष्य के विरूध 110%, इटारसी में 98%, बनखेड़ी में 95%, पिपरिया में 98%, सोहागपुर में 87%, बाबई में 78%, सुखतवा में 92%, डोलरिया में 77%, एवं सिवनीमालवा में 98% लक्ष्य प्राप्त किया गया है

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश देहलवार ने बताया कि गर्भवती माता की चार प्रकार की जांच में जिसमें एएनसी पंजीयन 79%, फर्स्ट एएनसी 84%, एएनसी 4 जांच 125%, टी टी फर्स्ट टेस्ट, टी टी बोसटर, टीटी फर्स्ट बोसटर 94% है ।

कलेक्टर ने बैठक में गर्भवती माता पंजीयन, गर्भवती माता की चार जांच, गर्भवती माता का टीकाकरण, डिलीवरी की संख्या, जीवित जन्म, बीसीजी के टीके, जीवित जन्म अनुसार द्वितीय डोज, हेपेटाइटिस बी डोज, सिकल सेल एनीमिया, डीपीटी बूस्टर, पोलियो बूस्टर, मीजल्स रूबैला प्रथम डोज, पेंटावेलेंट की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।

डॉक्टर देहलवार ने बताया कि पेंटावेलेंट का टीका पांच प्रकार की बीमारियों से बचाता है। प्रदेश में 26 जिलों में टीबी की बीमारी के प्रति महा अभियान चलाया जा रहा है। इम्यूनिटी कम होने से एडल्ट लोगों को भी टीबी होने की संभावना रहती है।

बैठक में बताया गया कि जापानी बुखार से संबंधित मामले जिले के बाहर से आने वाले लोगों में परिलक्षित होते हैं। 27 फरवरी से जापानी टीका लगाने का काम शुरू हुआ है। यह टीका एक बार ही लगाया जाता है। कलेक्टर ने निर्देश दिए की आंगनवाड़ी केन्दो में साप्ताहिक एवं गांव वार टीकाकरण की स्थिति की जानकारी अपडेट रखी जाए।

कलेक्टर ने कहा कि जो बच्चे बाहर चले गए हैं, उनकी जानकारी भी एकत्रित की जाए और यह पता लगाया जाए कि वह बच्चे जिस जिले में है क्या वहां पर उनका टीकाकरण हुआ है कि नहीं।

बताया गया कि 23 जून से पोलियो अभियान शुरू किया जा रहा है, जो 3 दिन तक चलेगा।

बैठक में सिकल सेल एनीमिया के संबंध में डॉक्टर देहलवार ने बताया कि करीब 3 लाख लोगों मे सिकल सेल एनीमिया की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। एडल्ट बीसीजी का टीका 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को लगाया जा रहा है।

25 जून से दस्तक अभियान शुरू किया जाएगा जिसमें जीरो से 5 वर्ष के बीमार बच्चों को चिन्हित कर उनका उपचार किया जाएगा। बैठक में डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर, डॉ सुनीता नागेश मौजूद रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129