♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हाईस्‍कूल/हायर सेकेण्‍डरी पूरक परीक्षा 8 जून से 20 जून.

नर्मदापुरम //मनीष जायसवाल

सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा मण्डल की हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा वर्ष 2024 08 जून 2024 से 20 जून 2024 तक आयोजित होगी। कलेक्‍टर सोनिया मीना ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया है कि मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा के संचालन हेतु गोपनीय सामग्री का वितरण जिला स्तर पर जिला समन्वयक संस्था, शासकीय उत्कृष्ट उ०मा० विधालय नर्मदापुरम से दिनांक 06/06/2024 के माध्यम से जिला कलेक्टर के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में श्री देवशंकर धुर्वे, तहसीलदार (नगर) नर्मदापुरम को अधिकृत कर नियुक्त किया गया है एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था के अधीन परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को प्रश्न पत्रों के बॉक्स का वितरण एंव प्रश्न पत्रों के बॉक्स निकटतम थाने / चौकी में पूर्व वर्षों की भांति रखवाया जावेगा। मण्डल की परीक्षा हेतु जिले के 08 पुलिस थानो से परीक्षा की गोपनीय सामग्री निकालने एंव 08 परीक्षा केन्द्र तक पहुचाने हेतु परीक्षा केन्द्रवार “कलेक्टर प्रतिनिधि” नियुक्त किये गए है।

प्रत्येक थाने से गोपनीय सामग्री (प्रश्न पत्र) निकालते समय केन्द्राध्यक्ष / सहायक केन्द्राध्यक्ष, थाना प्रभारी एवं परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षित पहुँचाने हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्‍द्रो के लिए नियुक्‍त उड़नदस्‍ता दल/ कलेक्‍टर प्रतिनिधि / थाना प्रभारी सहित अन्‍य अधिकारी/कर्मचारी साथ में रहेगें जो केन्द्राध्यक्ष के साथ परीक्षा केन्द्र पर जाकर नियत समय पर निर्देशानुसार प्रश्न पत्र पैकेट खोलने व परीक्षा प्रांरभ होने तक उपस्थित रहेगें।

कलेक्‍टर सुश्री मीना ने सर्व संबंधितो को निर्देशित किया है कि वे जिले के 08 पुलिस थानो से परीक्षा की गोपनीय सामग्री निकालने हेतु थानो में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहकर संबंधित थानों से परीक्षा सामग्री निकालकर 08 परीक्षा केन्द्रों तक सुरक्षित पहुँचाने के‍ लिए केन्द्राध्यक्ष का सहयोग करना सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर सुश्री मीना ने बताया है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल म०प्र० भोपाल के निर्देशानुसार जो कार्यवाही की जाना है उसके अनुसार प्रत्येक थाने से गोपनीय सामग्री निकालने हेतु केन्द्राध्यक्ष / सहायक केन्द्राध्यक्ष, थाना प्रभारी एवं कलेक्टर के प्रतिनिधि के समक्ष प्रश्न पत्र थाने से निकालने की कार्यवाही की जावेगी, कलेक्टर के प्रतिनिधि की अनुपस्थिति में संबंधित केन्द्राध्यक्ष द्वारा जिला कलेक्टर अथवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत (नोडल अधिकारी) को दूरभाष पर सूचित कर उनके निर्देशानुसार थाने से प्रश्न पत्र निकालने की कार्यवाही करेंगे। प्रश्न पत्र निकालते समय प्रत्येक दिन केन्द्राध्यक्ष / सहायक केन्द्राध्यक्ष, थाना प्रभारी एवं कलेक्टर प्रतिनिधि थाने में रखी अभिरक्षा पंजी क्रमांक-1 में निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा। केन्द्राध्यक्ष / सहायक केन्द्राध्यक्ष प्रतिदिन ड्यूटी (एक दिन केन्द्राध्यक्ष एवं दूसरे दिन सहायक केन्द्राध्यक्ष) बदलकर प्रश्न पत्र के पैकेटस स्वयं निकालते समय पुलिस स्टेशन पर रखी अभिरक्षा पंजी क0-1 व परीक्षा केन्द्र पर रखी अभिरक्षा पंजी क0-2 में यथास्थान प्रविष्टिया कर हस्ताक्षर करना सुनिश्चित करेंगे।

कलेक्‍टर सुश्री मीना ने तहसीलदार (नगर / ग्रामीण) नर्मदापुरम / माखननगर/ सोहागपुर/ पिपरिया / बनखेड़ी / सिवनीमालवा / केसला (तहसीलदार-इटारसी) को निर्देशित किया है कि मण्डल परीक्षा में अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले थाने / परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा सामग्री ले जाने वाले नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करावे तथा अनुपस्थिति की स्थिति में अपने स्तर से रिजर्व अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त कर इस कार्यालय एवं जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराना सुनिश्चित करें.

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129