♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लक्ष्य क्रिकेट अकादमी द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण से प्रशिक्षु क्रिकेटरों में आ रहा है निखार,अतिथियों ने दिए फिटनेस और क्रिकेट के टिप्स .

इटारसी// मनीष जायसवाल

लक्ष्य क्रिकेट एकाडमी( Lakshay Cricket Acadamy) द्वारा संचालित क्रिकेट कोचिंग कैम्प मै आज  शांति भवन शाला  के मैदान पर शहर की सैकड़ों प्रतिभाए क्रिकेट सीखने की ललक के साथ मैदान पर मैहनत करती नजर आ रही थी। रनिंग व एक्सरासाइज के थका देने वाले सेशन के बाद दस मिनिट का ब्रेक फिर 6 से 13 साल के बच्चों का टेनिस बाल से मैच शुरू हुआ। मैदान पर इनका उत्साह व भाव-भंगिमा देखकर ऐसा लगता है।जैसे ये प्रतिभाए कोई बड़ा  T-20  मैच खेल रहे है। आज आसमान मै बादल छाए होने के कारण युवाओं को बेहद राहत मह्सूस हो रही थी।

न्यू यार्ड स्थित  केडबरी क्रिकेट कोचिंग ( Cadburry Cricket Coaching)   के तत्वावधान मे कल से 04 टीमों के बीच  U-19 आयु वर्ग का एक टूर्नामेंट चल रहा है।जिसमें आज  लक्ष्य क्रिकेट एकाडमी  के रणबांकुरो की टीम RCC  के साथ मैच मै दो दो हाथ करने मैदान पर जा पहुंची ।टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए  लक्ष्य  ने 161 रन का विशाल स्कोर बना डाला। पिछले वीक के शतक वीर कप्तान  यश केवट  ने  70 रनों की धुआंधार पारी खेली जबकि हिमांशु ठाकुर ने  40 एवं ओम सिंह ने 17 रनो का योगदान दिया।विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए  RCC   के बल्ले बाजों ने अच्छा संघर्ष किया पर पूरी टीम 100 रनों पर आऊट हो गई। विजयी टीम के उभरते हुए आलराउंडर  वेदांश चौहान  ने धातक बालिंग करते हुए 3 विकेट चटकाए. उदय ठाकुर व गौतम ने 2- 2 विकेट लिए । लक्ष्य ने मैच को 63 रन से जीतकर अपनी काबिलियत का परचम फहरा दिया ।मैच के दौरान कोचिंग स्टाफ के सदस्य  सुमेर चौहान,अतुल राठौर,अमिताभ दुबे व अमित जयसवाल की उपस्थिति इस शानदार जीत मे टीम के युवाओ के लिए बेहद प्रेरणादायक रही है।

इस जबरदस्त जीत पर कोचिंग स्टाफ के सदस्यो  नीलेश चौधरी, मनीष सेतपलानी,नीरज झा,चंचल पटैल,संजय विश्वकर्मा व राकेश पांडेय ने हर्ष वयक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

अब एक बार फिर शाति भवन शाला मैदान (Feiends School.ground) पर जारी कोचिंग एकाडमी मैदान पर आते है जहाँ आज अतिथि के रूप मै अपने समय के शानदार क्रिकेटर एवं वर्तमान मै BDCA से संलग्न व भोपाल की प्रतिष्ठित अंकुर क्रिकेट एकाडमी (Ankur Cricket Aacadmy) मै कोच की भूमिका निभा रहे श्री दीपक देशमुख(Deepak Deshmukh ) एवं वरिष्ठ एडवोकेट श्री आनंद चौकसे (Anand Chowksey Advocate ) मैदान पर आए एवं बच्चो से परिचय प्राप्त करने के उपरान्त सभी को बिस्कुट के पैकेट व फलों का वितरण दीपक देशमुख  ने युवाओ से सदा लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और अपनी फिटनेस पर सदा फोकस रखने के मंत्र दिए।उन्होंने किंग कोहली  का उदाहरण देकर युवाओ से कहा जो फिट है।आज के समय मै वही  हिट है। शहर के सैकड़ों नौनिहालों ने एक बार फिर “भारत माता की जय ” संग “वंदेमातरम” के गगनभेदी उदधोष से माहौल को खुशनुमा, उल्लास पूर्ण देशभक्ति से ओतप्रोत बना दिया.

जय हिंद🇨🇮🇨🇮

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129