
नागद्वारी मेला क्षेत्र का भ्रमण 15 जून को किया जाएगा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सचिव महादेव मेला समिति पचमढ़ी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि नागद्वारी मेला का आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। मेला आयोजन से पूर्व संपूर्ण मेला की व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए 15 जून को प्रात: 5 बजे से भ्रमण कार्यक्रम किया जाएगा।
भ्रमण मेला क्षेत्र जलगली से कालाझाड़, जोड़नाला, हनुमान गिरी, चित्रशाला, चिंतामणी गुफा, स्वर्ग द्वार, पश्चिम द्वार, नागद्वारी एवं काजरी तक किया जाएगा।
अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रात: 5 बजे ओल्ड होटल पचमढ़ी में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।











