♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चचेरा भाई ही निकला आरोपी,सराफा बाजार से हुई 10 लाख 52 हजार रुपये की चोरी का 24 घंटे में खुलासा 3 आरोपी व एक विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार.

इटारसी// मनीष जायसवाल

चचेरे भाई ने ही घटना को दिया अंजाम-

मुख्य आरोपी घटना का विवरण//

दिनांक 06-07/06/24 की रात्त प्रार्थी मनोज पिता अन्कुलवासी स्वर्णकार निवासी बंगाली कालोनी गरीबी लाइन इटारसी का अपनी सराफा बाजार इटारसी स्थित दुकान में ताला बंद कर घर चला गया जब दिनांक 07/06/24 को प्रातः वह अपने दूकान पहुंचा और देखा तो दूकान में रखे सोने के जेवरात बजनी करीब 140 ग्राम कीमती करीब 10 लाख रु० के तथा नगदी 52 हजार रु० दुकान में नहीं थे, मनोज स्वर्णकार द्वारा उक्त घटना की रिपोर्ट थाना इटारसी में करने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र० 408/24 धारा 457, 380 IPC का कायम किया गया !

मामला सराफा बाजार का तथा 10 लाख रु० से अधिक की चोरी का होने थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुन्देला द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जो पुलिस अधीक्षक महोदय नर्मदापुरम डाक्टर गुरकरन सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अति० पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष मिश्र तथा SDOP महोदय इटारसी श्री महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इटारसी द्वारा एक टीम बनाकर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ किया जो आरोपियों द्वारा दिनांक 06-07/06/24 को रात्री करीब 03.30 बजे उक्त घटना को तीनो के द्वारा अपने एक विधि विरुद्ध बालक के साथ मिलकर घटित करना नगदी में से आरोपियों के द्वारा 4 हजार रु० खर्च करना स्वीकार किया! तीनो आरोपियों एवं एक विधि विरुद्ध बालक से प्रार्थी की दूकान का चोरी किया गया कुल नगदी 48,000/- रु० तथा स्वर्ण आभूषण वजनी करीब 140 ग्राम कीमती करीब 10 लाख 4 हजार रु० का कुल मसरुका 10 लाख 52 हजार रु० का विधिवत जप्त कर तीनो आरोपियों तथा एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जप्त सामग्री- 1- सोने का एक मंगल सूत्र! 2- सोने के 2 नग कंगन, 3- सोने की 2 नग झुमकी, 4-सोने के जेवरात के कतरन, 5- सोने की बालियाँ 2 नग कुल वजनी 140 ग्राम सोना कीमती करीब 10 लाख 4 हजार

रुपये, 6- नगदी 48,000 रु० कुल मसरुका कीमती करीब 10 लाख 52 हजार रु० का!

गिरफ्तार आरोपीगण//

1.प्रबीन उर्फ लालू पिता तरुण स्वर्णकार उम्र 20 वर्ष निवासी बंगाली कालोनी इटारसी,

2. रुपेश उर्फ़ रोहित पिता मनोज दास बंगाली उम्र 21 वर्ष निवासी बंगाली कालोनी इटारसी,

3. शिवम् पिता कमलेश चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी भगवानदास वाली गली गरीबी लाइन इटारसी !

4. विधि विरुद्ध बालक एक

महत्वपूर्ण भूमिका //

निरी० गौरव सिंह बुंदेला थाना प्रभारी इटारसी, ASI संजय रघुवंशी, प्र०आर० भाग्वेंद्र सिंह, भूपेश, शेख अबरार, दिनेश चौकसे, अशोक चौहान आर० हरीश डीगरसे, राजेश पवार, आकाश बारस्कर, जितेन्द्र नरवरे, रंजू उइके, अविनाशी, गजेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही!

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129