♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शिवखोड़ी तीर्थ यात्रियों पर हमला सोची समझी साजिश, केंद्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण से कुछ समय पूर्व हमला पुराने दिनों की याद दिलाता है,सरकार सख्त कार्रवाई करें.

सिवनी मालवा//मनीष जायसवाल

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की, जिसमें 10 भारतीयों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हुए हैं। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विहिप विभाग प्रमुख शिव राठौर ने बताया कि शिव खोड़ी मंदिर से कटरा जा रही 52 सीटों वाली बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई। यह घटना पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर हुई है।

दो से तीन आतंकियों ने इस कायराना हरकत को अंजाम दिया है। घटना स्थल की स्थिति से स्पष्ठ संकेत मिले है कि ये आतंकी पाकिस्तानी मूल के हैं, जिन्होंने हमला किया है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में आतंकी हमलों में भारी कमी आयी है किंतु एक ओर देश की नई सरकार का शपथ ग्रहण चल रहा था उसी समय जाहिलों ने इस आतंकी घटना को घटित किया है ,

विश्व हिंदू परिषद विभाग प्रमुख शिव राठौर ने घटना को कायराना और दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा कि हादसे की शिकार बस शिव खोड़ी से लौट रही थी। तीर्थयात्री शिवखोड़ी में भोले बाबा के दर्शन करने के बाद वापस कटरा लौट रहे थे। बस के आसपास की तस्वीरें हैरान करने वाली हैं। कई लोगों के शव जहां तहां पड़े दिखाई दिए। शव क्षत-विक्षत हालात में मिले। इनमें कुछ बच्चों के शव थे। बताया जाता है कि आतंकियों ने पौनी और रनसू के बीच चंडी मोड पर स्थित दरगाह के पास गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। श्री राठौर ने कहा कि गोधरा जैसी ही यह घटना भी है तीर्थ यात्रियों को निशाना बना कर पाकिस्तान और पाक परस्त भारत मे बैठे देशद्रोहियों की संयुक्त योजना है कि वे फिर कश्मीर में अराजकता उत्तपन्न करें । भारत के देशभक्त सरकार पर देशवाशियो को पूर्ण विश्वास है कि जल्दी ही कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा ।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129