♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नगरपालिका अध्‍यक्ष ने किया नपा कार्यालय का औचक निरीक्षण,5 इंजीनियर सहित अन्‍य 18 कर्मचारी गायब मिले  – नगरपालिका अध्‍यक्ष ने सीएमओ को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश.

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी। नगरपालिका परिषद अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने दोपहर 3 बजे नगरपालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां पर 18 अधिकारी कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित मिले। जिस पर नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री चौरे ने सभी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में 5 इंजीनियर सहित अन्‍य हैं। नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री चौरे ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि कार्यालय खाली रहता है, जिससे यहां आने वाले नागरिकों को परेशानी हो रही थी। श्री चौरे ने बताया कि तीन दिन का समय दिया गया है सभी को अनुपस्थित रहने का कारण बताना होगा। वैध कारण नहीं बताने पर एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

इन्‍हें नोटिस हुए जारी –

1. श्रीमती मीनाक्षी चौधरी, सहायक यंत्री

2. आदित्य पाण्डेय, उपयंत्री

3. श्रीमती सोनिका अग्रवाल, उपयंत्री

4. मुकेश जैन, उपयंत्री

5. सुरेन्द्र रावत, उपयंत्री

6. राजेन्द्र मालवीय, सहायक ग्रेड 03

7. खुमान सेन, सहायक ग्रेड 03

8. अनुराग रावत, कम्प्यूटर ऑपरेटर

9. रामकिशन कोरी, सहायक ग्रेड 03

10. सुश्री दीपिका सिलावट

11. राजेश श्रीवास्तव, स्थाईकर्मी

12. श्रीमती प्रेमसखी कूपर, स्थाईकर्मी

13. प्रशांत दुबे, स्थाईकर्मी

14. विनोद पगारे, स्थाईकर्मी

15. रोहित कलोशिया, सहायक ग्रेड 03

16. मधुर पागे, लिपिक

17. प्रमोद माधव, सहा. राज. निरीक्षक

18. शुभम् भारद्वाज, कम्प्यूटर आपरेटर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129