
जम्मू कश्मीर के रियासी में शहीद हुए सैनिक कबीर दास एवं तीर्थ यात्रियों को स्थानीय इटारसी जय स्तंभ चौक पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई
इटारसी/ मनीष जायसवाल
जम्मू कश्मीर (रियासी) मे आतंकवादियों से मां भारती की रक्षा को करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले मध्य प्रदेश के अमर शहीद कबीर दास जी एवं तीर्थ यात्रियों को स्थानीय इटारसी जय स्तंभ चौक पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष श्री सुभाष दुबे जी, भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप रावत , जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी ,नगर मंत्री चेतन राजपूत ,बजरंग दल नगर संयोजक संदीप यदुवंशी ,नगर सह मंत्री अभिषेक यादव ,धर्मेश सोलंकी ,प्रदीप रैकवार ,नवीन शर्मा ,राजीव पटेल,अवधेश मालवीय गोपाल राजपूत ,दीपक श्रीवास एवं राजेन्द्र क्रिकेट अकादमी के समस्त खिलाड़ी सहित उपस्थित रहे। उक्त जानकारी श्री अनूप तिवारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख द्वारा दी गई है










