
आज विश्व योग दिवस पर जीनियस प्लानेट में योग कराया गया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
विश्व योग दिवस के अवसर पर न्यास बाईपास रोड स्थित जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सामूहिक योग का आयोजन किया गयाl पतंजलि योगपीठ से जुड़े मोहन गौर जी एवं जगदेव जी ने विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओं को योग कराया एवं इसके महत्त्व को समझायाl
गौर जी ने विभिन्न योग मुद्राओं जैसे अर्धचक्रासन,भद्रासन, वज्रासन,भुजंगासन,ध्यान,शशांकासनको आदि योग को कराया गया स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बड़ी ही तन्मयता के साथ योग में भागीदारी की गई
स्कूल संचालकद्व जाफ़र एवं मनीता सिद्दीकी के साथ ही प्राचार्य विशाल शुक्ला ने दोनों योगा गुरु का पुष्प भेंट कर अभिवादन कियाl









